ऐलनाबाद में मीनू बेनीवाल का चौटाला परिवार पर तंज, बोले- विकास के लिए कई नेताओं से लड़ना पड़ता है

'कहीं फलां चौटाला, कहीं उसके बच्चे चौटाला', मीनू बेनीवाल ने परिवार पर साधा निशाना

सिरसा जिले के ऐलनाबाद हलके में विकास कार्यों को लेकर हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं भाजप नेता कप्तान मीन् बेनीवाल ने चौटाला परिवार पर तंज कसा।

उन्होंने अपने संबोधन में चौटाला परिवार की कई पीढ़ियों का जिक्र करते हुए बार-बार उनके नाम के साथ
चौटाला शब्द जोड़ा

उन्होंने कहा कि इलाके में विकास कार्य कराने के लिए अपनी पार्टी के साथ दूसरी पार्टी के 19-20 नेताओं का भी सामना करना पडता है। इसके लिए बडी ताकत की जरूरत होती है।

मीनू बेनीवाल ने यह बयान गांव तरकांवाली में भाजपा की ओर से आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में दिया कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं मीन बेनीवाल ने कहा, “पहले काम का प्रयास किया
है, पर यह इलाका राजनीति से प्रभावित है और बह़त मुश्किलों का सामना करना पडता है। हमें अपनी पार्टी के ही नहीं, दूसरी पार्टी के 19 से 20 नेताओं का सामना करना पडता है। बडी ताकत की जरूरत पडती है। कहीं फलां चौटाला, कहीं उसके दो बच्चे चौटाला, फिर उसकी पत्लनी चौटाला।

फिर उसका दूसरा भाईं चौटाला, उसकी पत्नी चौटाला, तत
उसके भी दो बच्चे चौटाला। फिर दूसरा भाई चौटाला उसकी पत्नी चौटाला, फिर उसके दो भाई चौटाला और फेर तीसरा-चौथा चौटाला। फिर उसकी पत्नी चौटाला उसका बेटा चौटाला और उसकी पोती चौटाला, उसक पोता चौटाला। यह बहुत मुश्किल है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस मुकाबले में जो कोईं आगे बढना
चाहता है, तो पार्टी के कुछ पुराने लोग तकलीफ में आ जाते हैं। हमें नई शुरुआत करनी है, क्योंकि हम किसानों का भला तभी कर पाएंगे किसानों के बीच रहना जरूरी- मीनू बेनीवाल
मीनू बेनीवाल ने कहा कि जब हम मजबूती से आगे लडेंगे और किसानों के बीच रहेंगे, तो उनकी समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। उन्होंने कहा, “आप बैठी हैं हमारी सबसे बडी मांग यहां खालों की है। खालों र्क मांग तब तक आपके पास आती रहेगी, जब तक इनका समाधान नहीं हो जाता।”

उन्होंने कहा कि अगली बार किसान संवाद करने की जरूरत नहीं पडेगी। अगर उनके जैसे और पार्टी के अन्य मुख्य कार्यकर्ता किसानों के बीच रहेंगे और समय-समय पर समस्याओं से अवगत कराते रहेंगे, तो प्रदेशाध्यक्ष को इतनी दूर आकर परेशान नहीं होना पडेगा किसानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया-प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गप्ता ने कांग्रेस और इनेलो पर किसानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद में लंबे समय तक
राजनीतिक प्रतिनिधित्व के बावजूद किसान पानी, खेती और दूसरी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि वह ऐलनाबाद में भाजपा को जीत दिलाने के संकल्प के साथ किसानों, युवाओं, महिलाओ और कार्यकर्ताओं का भरोसा बढाने पहंची हैं। कार्यकर्ता संकल्प लेकर काम करें तो संगठन को मजबूत किया ज सकता है। सत्ता में रहे लोगों ने समस्याएं दूर करने के प्रयास नहं किए अर्चना गुप्ता ने चौटाला परिवार और पूर्ववर्ती इनेलो सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों ने वर्षों तक एक परिवार को राजनीतिक अवसर दिए लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता नहीं बना। उन्होंने पानी, शिक्षा और खेती से जर्ड चुनौतियों का जिक्र करते हए सवाल किया कि लंबे सत्ता में रहे लोगों ने इन्हें दूर करने के लिए समय तक
ठोस प्रयास क्यों नहीं किए
डॉ. गुप्ता ने भर्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले युवाओं को नौकरी के लिए पर्ची और खर्ची का सहारा लेना पडता था, जबकि भाजपा सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची भर्ती व्यवस्था लागू की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *