सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: CRPF पोस्ट पर फायरिंग करने वाला लश्कर आतंकी लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर

एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों की मानवीय पहल: वीडियो कॉल कर आतंकी से की सरेंडर करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और राज्यमंत्री शामिल हुए। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, बैठक के दौरान गृह और वित्त मंत्रालय सहित कुल 11 मंत्रालयों और विभागों के सचिवों ने विभिन्न सरकारी पहलों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों के कामकाज और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

इसके साथ ही बैठक में सुशासन, प्रशासनिक सुधार और महिलाओं व युवाओं तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का भी उल्लेख किया गया, जिसके आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2011 से 2023 के बीच भारत में लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और अत्यधिक गरीबी की दर में 90 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है।

बैठक में इस सफलता के कारणों और देश में नक्सलवाद की समस्या पर काबू पाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर महीने में भी मंत्रियों का ‘चिंतन शिविर’ आयोजित किया गया था, जिसमें योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसंपर्क को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया था।

 

श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक बड़े अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। लतीफ हाल ही में सीआरपीएफ (CRPF) की एक पोस्ट पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की, जिसके बाद पता चला कि आतंकी एक मस्जिद के भीतर छिपा हुआ है।

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने पहले आतंकी को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। सामने आई जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ शुरू होने से पहले जवानों ने लतीफ भट को वीडियो कॉल किया और उसे हथियार डालने के लिए कहा।

इस बातचीत के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने उसे समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि “हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।” हालांकि, आतंकी ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और इसके बाद हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने उसे ढेर कर दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *