सिरसा: डिलीवरी बॉय सचिन का पर्स सड़क पर गिरा, दिनभर की कमाई और अहम दस्तावेज गायब
सिरसा: शहर में फूड डिलीवरी का काम करने वाले युवक सचिन का काले रंग का पर्स सड़क पर गिर गया, जिसमें पूरे दिन की कमाई के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, सचिन हुड्डा क्षेत्र में डिलीवरी देने के बाद वहां से सिरसा क्लब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका पर्स कहीं गिर गया।
सचिन ने बताया कि उन्होंने हुड्डा में कैश लेने के बाद पैसे पर्स में रखकर जेब में डाला था, लेकिन सिरसा क्लब के रास्ते तक पहुंचने के बाद उन्हें पर्स नहीं मिला। उन्होंने आशंका जताई है कि पर्स हुड्डा से सिरसा क्लब के बीच किसी मार्ग पर गिरा है।
पर्स में करीब 1,500 से 2,000 रुपये नकद होने की बात कही गई है, जिसे सचिन ने अपने पूरे दिन की मेहनत और दिहाड़ी बताया है। इसके अलावा पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड और बाइक की आरसी सहित अन्य जरूरी कागजात भी रखे थे। सचिन के अनुसार, दस्तावेजों पर उनका नाम और छत्रगढ़ पट्टी का पता दर्ज है।
डिलीवरी का काम कर परिवार का गुजारा चलाने वाले युवक के लिए नकदी के साथ-साथ पहचान और वाहन से जुड़े दस्तावेज गुम होना बड़ी परेशानी बन गया है। उन्होंने बताया कि आज के समय में जरूरी कागजात दोबारा बनवाना काफी मुश्किल और समय लेने वाला काम है।
पर्स के संदर्भ में लोगों से मदद की अपील करते हुए कहा गया है कि यदि किसी राहगीर या नागरिक को यह काले रंग का पर्स मिलता है, तो वह इंसानियत के नाते इसे वापस लौटा दे। इसके लिए 97297-15553 मोबाइल नंबर भी साझा किया गया है, ताकि पर्स मिलने पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया जा सके।




