पन्नीवाला रूलदू में घर पर हमला, अमृतपाल की आंख पर लगी चोट, सिरसा रेफर

डबवाली में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

डबवाली में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, ईंट-पत्थरों से हमला कर 3 लोगों को किया घायल

सिरसा। सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव पन्नीवाला रूलदू में दो परिवारों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में अमृतपाल की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात की है। घायल अमृतपाल ने बताया कि मंगलवार रात अवतार सिंह दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया था। घर में परिजनों की आहट होने पर वह गेट से बाहर भाग गया।

इसके बाद अमृतपाल और उसके परिजनों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

अमृतपाल के मुताबिक, बुधवार को अवतार सिंह तेजधार हथियार लेकर घूम रहा था।

इसी दौरान उसने अवतार सिंह से हथियार छीन लिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर नाराज अवतार सिंह अपने साथियों के साथ अमृतपाल के घर पहुंच गया और वहां हमला कर दिया।

 

हमले में तीन लोग घायल

इस हमले में अमृतपाल, नेब सिंह और ज्ञानी सिंह घायल हो गए।

अमृतपाल की आंख पर पत्थर लगने से चोट आई, जबकि नेब सिंह की छाती पर चोट लगी। ज्ञानी सिंह को भी हमले में चोटें आई हैं।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अमृतपाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *