3. सोनीपत के युवक ने कनाडा से आई 61 वर्षीय प्रेमिका को ठुकराया: डेटिंग ऐप पर हुई थी दोस्ती, राजस्थान पुलिस ने शुरू की पूछताछ

2. फोटो देखकर हुआ प्यार, सामने आते ही टूटा रिश्ता: कनाडा की महिला से शादी से इनकार करने पर सोनीपत का युवक हिरासत में

कनाडा से प्रेमी से शादी करने भारत आई 61 वर्षीय महिला, उम्र देखकर 31 वर्षीय युवक ने किया इनकार; पुलिस ने हिरासत में लिया |

सोनीपत/नीमथाना: ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी ने उस समय हैरान करने वाला मोड़ ले लिया, जब कनाडा से शादी करने भारत आई 61 वर्षीय महिला को उसके 31 वर्षीय प्रेमी ने उम्र अधिक होने का हवाला देकर ठुकरा दिया। मामले में राजस्थान पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले 31 वर्षीय नितिन की ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए कनाडा की रहने वाली 61 वर्षीय महिला से बातचीत शुरू हुई थी।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर मेकअप के साथ साझा की गई तस्वीरें देखकर युवक महिला से प्रभावित हो गया था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया।

इसी सिलसिले में 11 नवंबर को महिला टूरिस्ट वीजा पर कनाडा से दिल्ली पहुंची। नितिन उसे दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर राजस्थान के नीमथाना स्थित अपने रिश्तेदारों के फ्लैट पर ले गया। आरोप है कि जब दोनों की आमने-सामने मुलाकात हुई और नितिन ने महिला की वास्तविक उम्र देखी, तो वह हैरान रह गया।

 

उसने महिला को उम्रदराज बताते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। युवक का कहना था कि ऑनलाइन तस्वीरें देखकर उसने महिला को कम उम्र का समझा था।

शादी से मुकरने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल राजस्थान पुलिस ने नितिन को हिरासत में ले लिया है और पूरे प्रकरण को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *