जैक सिस्टम से 15 दिन में 6 फुट ऊपर उठाया गया मंदिर, बिना नुकसान के काम पूरा करने का दावा
नई सड़क बनने के कारण नीचे हुए एक मंदिर को जैक सिस्टम की मदद से करीब 15 दिनों में 6 फुट ऊंचा उठाने का काम सामने आया है। बताया गया है कि लाखों रुपये की लागत से बने इस मंदिर का स्तर नई सड़क के मुकाबले नीचा हो गया था, जिसके बाद जैक तकनीक के जरिए इसे बिना किसी बड़े नुकसान के ऊपर उठाया गया।
काम से जुड़े लोगों के अनुसार, पूरी प्रक्रिया के दौरान ढांचे में किसी तरह की दरार नहीं आई और लेंटर व फिटिंग को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि काम शुरू करने से पहले बकायदा एफिडेविट के जरिए लिखित रूप में यह भरोसा दिया जाता है कि यदि काम के दौरान मकान या मंदिर को दरार या किसी अन्य तरह का नुकसान होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी।
तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जैक लगाकर ढांचे को धीरे-धीरे ऊंचा किया जाता है और कॉलम व चुनाई से जुड़े हिस्सों को जरूरत के अनुसार दोबारा जोड़कर दुरुस्त कर दिया जाता है। इस कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि यह तकनीक केवल ऊंचाई बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर ढांचे को करीब 100 फुट तक खिसकाने या उसका रुख मोड़ने का काम भी किया जा सकता है।
यह भी दावा किया गया है कि उनकी सेवाएं पूरे भारत में उपलब्ध हैं और काम के दाम वाजिब रखे जाते हैं। यदि किसी का मकान या इमारत सड़क से नीची हो गई हो या किसी जमीन व सड़क के बीच आने पर उसे हटाने की स्थिति बने, तो तोड़फोड़ के बजाय जैक सिस्टम से उठाने या खिसकाने का विकल्प अपनाया जा सकता है।




