साल बाद भी पूर्व फौजी पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, CM से लगाई न्याय की गुहार

. कार खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद, पूर्व फौजी और पत्नी से मारपीट का आरोप

सिरसा में पूर्व फौजी पर हमले का मामला: 5 साल बाद भी गिरफ्तारी नहीं, CM से लगाई न्याय की गुहार
300 शब्दों में पूरी खबर
सिरसा में पूर्व फौजी पर हुए हमले के मामले में पांच साल बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का मामला सामने आया है। कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व फौजी अर्जुन दास कंबोज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। मुख्यमंत्री ने मामले में एसपी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रानियां चुंगी स्थित सुथार वाली गली निवासी अर्जुन दास ने बताया कि वर्ष 2021 में उनके घर के बाहर खड़ी कार को लेकर पड़ोस में किराए पर रहने वाले कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उन पर और उनकी पत्नी पर हमला कर मारपीट की। हमले में उन्हें चोटें आईं और शरीर पर सात टांके लगाने पड़े।

उनकी पत्नी का इलाज भी अभी जारी है।
अर्जुन दास का आरोप है कि घटना के समय मौके पर एक एएसआई और होमगार्ड भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमलावरों के साथ मिलीभगत करने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। पूर्व फौजी के अनुसार, इस मामले में उनके पास सिविल अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट और एमएलआर भी मौजूद है।बार एसपी और 2 बार मंत्री से मिले
पूर्व फौजी ने बताया कि न्याय की मांग को लेकर वह पांच बार एसपी से मिल चुके हैं।

इसके अलावा दो बार कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सामने भी मामला उठा चुके हैं। उनके अनुसार, मंत्री ने भी सिरसा एसपी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
सीएम से न्याय की उम्मीद
अर्जुन दास ने रविवार को सिरसा में आयोजित ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत दी। मुख्यमंत्री ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, सब्जी मंडी चौकी प्रभारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला उनके कार्यभार संभालने से पहले का है। शिकायतकर्ता के आने पर मामले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *