फतेहाबाद के पास गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । एक आदमी जिसका नाम जयपाल कुमार है । जिसकी शादी 2015 में राजस्थान की एक लड़की के साथ होती है ।
शादी के बाद पत्नी अपने पति के साथ खुश नही थी । बोलती थी आपके पास न तो अपना मकान है और ना ही आपके पास पैसे ।
हर रोज ताने देती रहती थी । पति हमेशा यह सोचता था कि हो सकता है पत्नी मजाक में बोल रही हो ।
लेकिन हद तो तब पार हो जाती है जब पत्नी अपने पति के पीठ पीछे अलग अलग लड़को से बातचीत करने लग जाती है ।
धीरे-2 पति को अहसास होने लग जाता है कि पत्नी गलत रास्ते पर चल रही है । क्योंकि पत्नी ज्यादा समय अपने घर रहने लग गयी । हर रोज बहाने लगाकर घर चली जाती । फिर 1 महीने अपने पति के पास नही आती ।
एक दिन पति के होश तब उड़ गए जब पत्नी अपने घर गयी हुई थी । और उसकी पत्नी किसी ओर लड़के को लेकर भाग गई । ओर अपने दोनों बच्चे अपने पति के पास छोड़ गई । और रिलेशनशिप डीड तैयार करवा ली ।
ओर बोली आपके पास ना तो घर है ना ही आपके पास पैसे । आपके पास रहकर में क्या करूंगी । पति जब थाने में पहुचा तो पत्नी यह लिखकर दे देती है कि में मेरे आशिक के साथ रहूंगी ।
अब पिछले 15 दिन पहले उसी पत्नी का पति के पास फ़ोन आता है और बोलती है अपने दोनों बच्चो को मुझे मिलना है । पति बच्चो से मिलवाता है तो पत्नी उन दोनों बच्चो को लेकर भाग जाती है ।
अब पति अपने बच्चो को वापिस लाने की मांग कर रहा है ।

